हिंदी निबंध आरती संग्रह कथा नोट्स PDF चालीसा संग्रह ध्यान मंत्र संग्रह भागवत कथा नेपाली भागवत कथा मराठी श्रीमद्भागवत संपूर्ण स्तोत्र संग्रह व्रत कथाएं भजन संग्रह नीति शलोक संग्रह पौराणिक कथाएं पर्व त्यौहार

वृज के नंद लाला भजन | Vraj Ke Nand Lala Bhajan

On: September 19, 2025 10:36 AM
Follow Us:
jug jug jeeve ri yashoda maiya tero lalna bhajan

वृज के नंद लाला भजन | Vraj Ke Nand Lala Bhajan

“वृज के नंद लाला” एक लोकप्रिय भक्ति भजन है जो भगवान श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान करता है। यह भजन राधा-कृष्ण के प्रेम और भक्ति को दर्शाता है, जो मीराबाई की भक्ति परंपरा से प्रेरित है। इस भजन में भगवान कृष्ण के गोवर्धन पर्वत उठाने और भक्तों के दुख दूर करने की लीलाओं का वर्णन है। इसे गाकर भक्त अपने मन को शांति और आध्यात्मिक आनंद प्रदान करते हैं। यह भजन भक्ति रस से भरा हुआ है और श्री कृष्ण के प्रति समर्पण को व्यक्त करता है। इसे घर, मंदिरों और भक्ति समारोहों में गाया जाता है।

खोज शब्द (Keywords): वृज के नंद लाला भजन, श्री कृष्ण भजन, राधा-कृष्ण भक्ति भजन, मीराबाई भजन, गोवर्धन लीला, भक्ति गीत, हिंदी भजन, कृष्ण भक्ति।

वृज के नंद लाला भजन | Vraj Ke Nand Lala Bhajan

वृज के नंद लाला, राधा जी के सांवरिया,
सब दुख दूर हुए, जब तेरा नाम लिया।
मीरा पुकारे तुम्हें, गिरधर गोपाला,
बन गया अमृतमय, विष का भरा प्याला।
कौन मिटाए उसे, जिसे तूने राख लिया!
सब दुख दूर हुए, जब तेरा नाम लिया।

जब तेरे गोकुल में, आई विपदा भारी,
एक इशारे पर, सारी विपदा टारी।
उठ गया गोवर्धन, जिसे तूने धार लिया!
सब दुख दूर हुए, जब तेरा नाम लिया।

नैनों में श्याम वसे, मन में बनवारी,
सुध बिसराय गई, मुरली की धुन प्यारी।
मेरे मन मंदिर में, रास रचाओ रसिया!
सब दुख दूर हुए, जब तेरा नाम लिया।

देख रहे हो तुम, मेरे दुखड़े सारे,
कब दर्शन देओगे, मेरी आंखों के तारे।
अधर पर मुरली है, कांधे कामरिया!
सब दुख दूर हुए, जब तेरा नाम लिया।

वृज के नंद लाला भजन | Vraj Ke Nand Lala Bhajan

Vraj ke Nand Lala, Radha ji ke Sanwariya,
Sab dukh door hue, jab tera naam liya.
Meera pukare tumhe, Giridhar Gopala,
Ban gaya amritmay, vish ka bhara pyala.
Kaun mitaye use, jise tune rakh liya!
Sab dukh door hue, jab tera naam liya.

Jab tere Gokul mein, aayi vipada bhari,
Ek ishare par, sari vipada taari.
Uth gaya Govardhan, jise tune dhar liya!
Sab dukh door hue, jab tera naam liya.

Naino mein Shyam vase, man mein Banwari,
Sudh bisray gayi, murli ki dhun pyari.
Mere man mandir mein, raas rachao Rasiya!
Sab dukh door hue, jab tera naam liya.

Dekh rahe ho tum, mere dukhde sare,
Kab darshan deoge, meri aankhon ke tare.
Adhar par murli hai, kandhe kamariya!
Sab dukh door hue, jab tera naam liya.

वृज के नंद लाला भजन | Vraj Ke Nand Lala Bhajan

Leave a Comment

error: Content is protected !!