एक बार हमसे सांवरे ek baar humse sanvare najre milaie
एक बार हमसे सांवरे
एक बार हमसे सांवरे नजरै मिलाइये
नजरै मिलाकर आप जरा मुस्कुराइये
नजरे हमारी आपकी चौखट पै है अड़ी
फिर भी निहारै राह बिचारी खड़ी खड़ी
नजरों पै कर रहम इन्हे यूँ ना रूलाइये। नजरे मिलाकर….
ये जानकर के आप कही आस पास है
फिर भी समझ ना आये ये दिल क्यूँ उदास है
जजबात दिल के है ये जरा पास आइये । नजरे मिलाकर…
प्रह्लाद सा वनू प्रभु हनुमत सी भक्ती हो
गाऊँ भजन मै झूम के मीरा सी मस्ती हो
अपना समझ के हमको अपना बनाइये। नजरे मिलाकर…
www.bhagwatkathanak.in // www.kathahindi.com