govardhan vasi sanware lyrics गोवर्धन वासी सांबरे लाल

govardhan vasi sanware lyrics गोवर्धन वासी सांबरे लाल

गोवर्धन वासी सांबरे लाल

गोवर्धन वासी सांबरे लाल तुम बिन रहयो ना जाय हो

बृजराज लडते लाड़ले

बंक चित्तै मुस्काय कै लाल, सुन्दर बदन दिखाय

लोचन तड़पे मीन ज्यौ लाल, पलछिन कल्प विहाय हो ।

सप्त सुरन वंधान सौं लाल, मोहन बैणु बजाय

सुरत सुहायी बांधके नैक, मधुरे मधुरे स्वर गाय हो ।

रसिक रसीली बोलनी लाल, गिर चढ गैया बुलाय

गंग बुलाई धूमरी नैक, ऊँची टेर सुनाय हो ।

दृष्टी परी जा दिवस ते लाल, तवते रूचे नही आन

रजनी नींद ना आवही मोहे, विसर्यो भोजन पान |

दर्शन को नैना तपै लाल, वचन सुनन को काम

मिलवे कौ हियरा तपै, मेरे जीवन प्राण ।

मन अभिलाषा है रही लाल, लगत नैन निमिष

इक टक देखू प्यारौ नागर नटवर भेष

पूर्ण शशी मुख देख के लाल, चित्त चौर्यौ वाही के

रूप सुधा रस पान के लाल, सादर चन्द्र चकोर ।

लोक लाज कुल वेद की लाल, छाडों सकल विवेक

कमल कली रवि ज्यौं पढै लाल, छण छण प्रीत विशेष हो ।

मन मत कोटिन वार ने लाल, देखी डगमग चाल

युवती जन मन फन्दना लाल, अम्बुज नयन विशाल।

यह रट लागी लाडले लाल, जैसे चातक मोर

प्रेम नीर बरसायके लाल, नव घन नन्द किशोर हो ।

कुँञ्ज भवन क्रीडा करे लाल, सुखनिद मदन गोपाल

हम श्रीवृन्दावन मालती लाल, तुम भोगी भ्रमण भोपाल हो।

युग युग अवचर राखिये लाल, यह सुख शैल निवास

श्रीगोवर्धन धन रूप पे, बलि जाय चर्तुभुज दास ।

bhajan krishna bhajan odia bhajan shiv bhajan mata ke bhajan mata rani ke bhajan ram bhajan khatu shyam ke bhajan, hindi bhajan, krishna bhajan lyrics, bhole baba ke bhajan, bhajan aarti, bhajan audio, bhajan anuradha paudwal, bhajan acche wale, bhajan app, bhajan all, bhajan albums, bhajan ashutosh shashank shekhar, anup jalota bhajan, aarti bhajan,

www.bhagwatkathanak.in // www.kathahindi.com

क्ति भाव के सर्वश्रेष्ठ भजनों की लिस्ट देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करेंभक्ति भाव के सर्वश्रेष्ठ भजनों का संग्रह

govardhan vasi sanware lyrics गोवर्धन वासी सांबरे लाल

यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने मित्रों के साथ भी साझा करें |

Leave a Comment