hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 101 }      

रून झुन रून झुन झनन

रून झुन रून झुन झनन झनन झन बाजत है पैजनिया

मात यशोदा चलन सिखावे, अंगूली पकड़ दोऊ कनियां । रून…

पीत झगुलियां तन पर सोहे, सिर टोपी लटकनियां । रून…

तीन लोक जाके ऊदर विराजै, ताहे नचावै ग्वालिनियां। रून…

सूरदास प्रभु तन को निहारे, सकल विश्व कौ धनियां । रून…

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 102 }      

बधाई – 6

कन्हैया झूले पलना नेक धीरे झोटा दीजो

धीरे झोटा दीजो हां धीरे झोटा दीजो

मेरो लाल झूले पलना-नेक….

मथुरा में याने जनम लियो हैं,

गोकुल में झूले पलना-नेक….

ले वसुदेव चले गोकुल को,

याके चरण पखारे यमुना नेक…..

काहे कौ याकौ बन्यौ पालनो, –

काहे के लागे फुंदना-नेक….

रतन जटित याकौ बन्यौ है पालनौ,

 रेशम के लागे फुंदना-नेक…

चंद्रसखी लखि बालकृष्ण छबि,

चिर जीवे तेरो ललना- नेक…

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

पंचम दिवस

       { 103 }      

शंकर आगमन

बधाई – 7

जुग जुग जीवै री यशोदा मैया तेरौ ललना ।

बड़ भागिनि तू मात यशोदा ऐसौ सुत तैने जायो,

पूरण ब्रह्म जगत को स्वामी सो तैने गोद खिलायो,

ताकू डारि झुलावै पलना-तेरो…..

धन्य घड़ी जब होय यशोदा मैया कहकर वोलै,

नूपुर बांधि दोउ चरणन में घुटुवन-घुटुवन डोलै,

पकरै बाबा की उंगरिया-तेरी…..

आशा लेकर बड़ी दूर से दर्शन करबे आयौ,

मेरो इष्ट जगत कौ स्वमी तैने गोद खिलायौ,

याके दरश बिना मोहि कल ना – तेरो …..

जो मांगे सो लेजा बाबा भोजन तोय कराऊ

तेरो भेष देखि डरपेगौ लाला नांहि दिखाऊ,

मेरो छोटो सो ललनवां- सोवे पलना-जुग…..

माया काल डरे जाके डर भक्तन कौ हितकारी,

अपने लाल कौ मरम न जाने तू भोरी महतारी,

जग में नांही याकी तुलना – तेरो …

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 104 }      

राधिका गोरी से विरज की छोरी

राधिका गोरी से विरज की छोरी से मैइया करादे मेरौ व्याह

अरे क्या सोचे है माँ मेरी

जो नही व्याह करावे तेरी गैया नाय चराऊ

आज के वाद मेरी मैइया तेरी देहरी पर नाय आउ

आयेगा रे मजा अव जीत हार का

चन्दन की चौकी पै मैया तुझको बैठाऊ

अपनी राधा से में चरण तेरे दबवाऊ

भोजन में बनवाउंगा छप्पन प्रकार के

छोटी सी दुल्हनिया जव अंगना में डोलैगी

तेरे सामने मइया वो घूघट ना खोलैगी

दाऊ से जा कहो वैठेगे द्वार पे

सुन बातें कान्हा की मैइया बैठी मुसकाय

लैके बलैया मैइया हिवडे से अपने लगाये

नज़र कही लग जाये ना मेरे गोपाल को

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

मांटी / वृज रज खामन

       { 105 }      

तेरे लाला ने ब्रज रज खाई

तेरे लाला ने ब्रज रज खाई, यशोदा सुन माई।

अद्भुत खेल सखन संग खेलो, छोटो सो मांटी को ढेलो,

तुरत श्याम ने मुख में मेलो, याने गटक-गटक गटकाई-यशोदा…

दूध दही कूं कबहूं न नाटी, क्यों लाला तूने खाई माटी,

यशोदा डांट रही ले साटी, याहे नेक दया न आई- यशोदा…..

मोहन कौ मुखड़ा खुलवायो, तीनौ लोक यामे दरसायो,

तब विश्वास यशोदहिं आयो, ये तो पूरण ब्रह्म कन्हाई- यशोदा…..

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 106 }      

मारे मत मैया वचन भरवाय ले

मारे मत मैया वचन भरवाय ले,

वचन भरवाय ले सौगंध कर वाय ले-मारे….

गंगा की खवाय ले, चाहे यमुना की खवाय ले,

क्षीर सागर में मैइया, टाढो कर वाय ले-मांरे….

गईयन की खवाय ले, चाहे बछड़न की खवाय ले,

नंद बाबा के आगे, ठाड़ौ कर वाय ले मारे….

गोपिन की खवाय ले, चाहे ग्वालन की खवाय ले,

दाऊ भैया के माथे, हाथ धरवायले-मांरे….

माखन चोरी / ऊखल बन्धन

अथ सप्तश्लोकी दुर्गा saptashloki durga lyrics
अथ सप्तश्लोकी दुर्गा saptashloki durga lyrics

       { 107 }      

रात श्याम सपनें

रात श्याम सपनें में आये दहीये पी गये सररर रररर

जवही श्याम मेरी खिडकी खोली, खिडकी कर गई चररर…….

जवही श्याम मेरी वहिंयां पकडी, वहियां कर गई कररर….

जवही श्याम मेरौ माखन खायौ, मटकी भोरी कररर…

जवही श्याम मेरी चूनर झटकी, चूनर उड गई अररर…

जवही श्याम मोसे नैना मिलाये, नैना लडगये अररर…..

चन्द्रसखी भज वालकृष्ण छवि, भव से तर जाये तररर….

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 108 }      

एक दिन ग्वालिन सव

एक दिन ग्वालिन सव जुरनियां पकरो श्याम को

सव सखियन मिल सला किये पर श्याम हाथ नही आवै

ऐसा करौ उपाय सखीवो चोरी करतौ पावै

फिरतौ यशुदा पै लै जनिया पकरौ श्याम कौ

यशोदा पै लै जाय कै यामें लगवावैगी संन्टी

एक सखी तव यो उठ वोली छीकेते वाधौ घन्टी

चोरी करत में वजनिया पकडौ श्याम कौ

वोले श्याम घंटी से सुन तू मेरौ कहियो मत टरियौ

जव तक मै माखन नही खाऊ तव तक तू मत बजियों

माखन लेन लगे सवरिया पकरो श्याम कौ

माखन लैकें हाथ पै धरलियो मन में है रहे राजी

जवही माखन मुख में दीनो तव ही घन्टी वाजी

गोपिन पकरे है कन्हैया पकरौ श्याम कू

क्यौरी घन्टी नाही करी पर तूतौ नैक डरैना

घन्टी बोली सुनौ श्याम घन्टी बिन भोग लगैना

तौ मरियादा रखनियां पकरौ श्याम कू

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 109 }      

तोय काउ दिन हाथ लगाय

तोय काउ दिन हाथ लगाय दूंगी मत फोड़ दही की मटकी

में हूं गोपी वरसाने की, तेरी धौस में नाय आने की

तेरौ रस्ता वन्द कराय दूंगी । मत….

मात यशोदा से कह आई, घर चल तेरी करेगी पिटाई

तोहे ऊखल ते वधवाय दूंगी। मत….

भयो अनौखो तू उत्पाती, नैक सरम तोकू नही आती

तेरी कंस पै खवर कराय दूंगी। मत….

एक कमरिया कारी तोपै, रतन जटित आभूषण मोपै

में तो चोरी तोय लगाय दूंगी। मत….

मेरी तेरी प्रीत पुरानी तुमने मोहन नाय पहचानी

तोय नैनन बीच वसाय लूंगी। मत….

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

माँ से शिकायत

       { 110 }      

समझाय लीजौ अपने कान्हाय

समझाय लीजौ अपने कान्हाय मेरी छिप गयौ रात अटरिया में

जव चन्दा छिपौ वदरिया

देख ऐसौ तेरौ छोरा री, हृदय कौ वडौ कठोरा री

इक हाथ मैं लैकै रोरा री, मेरी कर गयौ भिल्ल गगरिया में । जव…

मेरे आगे पीछे डोलै री मोसे भावी कह कर बोलै री

मेरौ हस हस घूंघट खोलै री नाय रहनौ तेरी नगरिया में। जव…

मेरौ सवरौ माखन खायौ री रह्यौ सयौ लुडकायौ री

मेंने बहुतेरौ समझायो री मत छेडै वार उमरिया में। जव…

में तो पानी भरके जाय रही रस्ता में आय छकाय रही

मोय गारी चार सुनाई री, याकौ जादू भर्यो बसुरियां में। जव…

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 111 }      

अरी मैया कन्हैयां की

अरी मैया कन्हैयां की शरारत क्या कहूं नटखट की

मटकिया फोड़ दी मेरी, गगरिया फोड़ दी मेरी

कि आके पीछे से चुपके से, तेरे इस छलिया ने कान्हा ने

मटकिया फोड़ दी मेरी

अंधेरी रात में आकर, मेरा माखन चुराता है – 2

ये लडता है झगडता है, मुझे आंखै दिखाता है -2

चुनरियाँ खीच कर मेरी, वो मारा हाथ घूँघट पट पे

नथनियाँ तोड़ दी मेरी-2

फसा कर मुझको बातौ में, सदा घर पै बुलाती है – 2

अगर इन्कर करू मईया, शिकायत लेके आती है

ये झूठी है जमाने भर की मिली थी कल मुझे पनघट पै

बसुरिया तोड़ दी मेरी – 2

ये झगडा गोपी कान्हा का, निराला है अनोखा है -2

बिहारी से हां मिलने का सुनहरा ये ही मौका है

मै बलिहारी री मैं बारी, कन्हैया को बिठाकर घर में

लगनिया जोड़ दी मेरी-2

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 112 }      

सुन री यशौदा मैया

सुन री यशौदा मैया तेरे नन्द लाल ने

कंकरिया से मटकी फोडी मदन गोपाल ने

कारौ कन्हैया तेरो बडो उत्पाती, संग में ग्वाल बाल खुरापाती

करदे डगरिया चलना बेहाल | कंकरिया…

छाछ दही माखन कौ बैरी, बडौ धीट डाटें ना डरे री

ऊँचे छीके टांगी बहँत संभाल | कंकरिया… ।

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

ऑनलाइन भागवत सीखे Bhagwat Puran Sikhe Online
ऑनलाइन भागवत सीखे Bhagwat Puran Sikhe Online

       { 113 }      

छोटी छोटी गैया

छोटी छोटी गैया छोटे छोटे ग्वाल छोटौ सो मेरो मदन गोपाल

आगे आगे गैया पीछे पीछे ग्वाल, बीच में मेरो मदन गोपाल

कारी कारी गैया गोरे गोरे ग्वाल, श्याम वरण मेरौ मदन गोपाल

घास खावै गैया दूध पीवै ग्वाल, माखन खावै मेरौ मदन गोपाल

छोटी छोटी लकुटी छोटे छोटे हाथ, वंशी बजावै मेरौ मदन गोपाल

छोटी छोटी सखियां मधुवन बाग, रास रचावै मेरौ मदन गोपाल

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 114 }      

कालीदह पै खेलन आयो री

कालीदह पै खेलन आयोरी, मैरो वारो सौ कन्हैया

ग्वालवाल सब सखा संग में गेंद को खेल रचायौ री ।।

काहे की पट गेंद बनाई, काहे को डण्डा लायौरी ॥

रेशम की पट गेंद बनाई, चंदन को डण्डा लायौरी ॥

मारी टोल गेंद गई दह में, गेंद के संग ही धायोरी ॥

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 115 }      

तांण्डव गति मुंण्डन

तांण्डव गति मुंण्डन पर नृत्यत वनवारी

पम् पम् पम् पग पटकत, फम् फम् फननि पर

विम् विम् विम् विनति करत, नागबधू हरी । ताण्डव…

ससिक ससिक सनकादिक नंं नंं नंं नारद मुनि

मम् मम् मम् महादेव वं वं वं बलिहारी । ताण्डव…

विविध विविध वियाधर दम् दम् दम् देव सकल

गम् गम् गम् गुनि गंधर्व नाचत दें तारी। ताण्डव…

सूरदास प्रभु की वाणी किम किम किनहू ना जानी

धन धन धन चरण परम निर्भर भय हारी । ताण्डव…

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 116 }      

मै तो गोवर्धन कुं जांऊ

मै तो गोवर्धन कुं जांऊ मेरे वीर, नांय माने मेरौ मनुवां ।

नांय माने मेरौ मनुवां, एरी नांय माने मेरौ मनुवां मै तो…

सात कोस की दै परिकम्मा, मै तो मानसी गंगा नहाऊं । मेरी….

सात शेर की करी कढैया, मै तो संतन न्यौत जिमाऊं। मेरी….

चकलेश्वर के दर्शन करके, मैं तो पैड-पैड खाऊं। मेरी……

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 117 }      

श्री गोवर्धन महाराज

श्री गोवर्धन महाराज, तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो

तोपे पान चढे तोपे फूल चढे । तोपे चढे दूध की धार हां धार-तेरे…

तेरी सात कोस की परिक्रम्मा, और चकलेश्वचर विश्राम – विश्राम

तेरे तेरे गले में कंटा साज रहयौ, ठोड़ी पे हीरा लाल हां लाल- तेरे….

तेरे कानन कुडंल चमक रह्यो, तेरी झांकी बनी विशाल हां विशाल- तेरे…

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 118 }      

गिरिराज धरण प्रभु

गिरिराज धरण प्रभु तुम्हरी शरण

प्रभु तुम्हरी शरण श्री जी तुम्हरी शरण – गिरिराज …

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 119 }      

तेरो सब संकट मिट जाय

तेरो सब संकट मिट जाय, तू पूजा कर गोवर्धन की। ।

तेरो जनम-मरण मिट जाय, तोहे नन्दलाला मिल जाये ॥

सबमिलि प्रणाम पहिले कीजै, गिरिराज हृदय में धर लीजै ।

चलों मन में प्रेम बढायें, शोभा निरखो या बनकी ॥

आगे पूँछरी कौ लौठा है, जो खाय खाय भयौ सिलौटा है।

करौ सब प्रणाम सिरनाम, जो रक्षा करें अपने जनकी ॥

है मुखारबिन्द की यह झाँकी, याके मुकुट लकुट भ्रकुटी बांकी।

यापै दूध की धार चढ़ाय, इच्छा पूरण होवे मनकी ॥

अब राधा कुण्ड स्नान करौ, मन श्रीराधा को ध्यान धरौ ।

जो इनकी शरण में आय, सब व्याधि मिटै तनकी मनकी ॥

परिक्रमा पूर्ण भई पूर्णकाम, नन्दबाबा के संग मधुप श्याम।

कर जोडौ शीश नवाय, आरम्भ करो विधि पूजन की

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 120 }      

अर्पण करके तन मन धन

अर्पण करके तन मन धन चलौ रे चलै सब गोर्वधन

राधे राधे बोलके, देंगे परिक्रमा डोलके

प्रथम दान घाटी पै पहुचे जाये, गिरधारी कूँ लैवै शीश नवायें

दण्डौती करै मन में ना डरै परिक्रमा की तैयारी करै

सब दान करै दिल खोल के देंगे परिक्रमा डोलके । अर्पण…

चले है मन में गि का धर ध्यान, मिला पूछरी का लौठा स्थान

जतीपुरा में आयेके, चढे दूध मन हरषायके,

भक्ति भाव कौ तोलके देंगे परिक्रमा डोलके । अर्पण…

राधा कुण्ड पर राधे कर धर ध्यान, मानसी गंगा खूब करै स्नान

पावन होगी जव आत्मा, मिल जायेंगे परमात्मा

वाणी में अमृत घोलकै, देंगे परिक्रमा डोलके । अर्पण…

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 121 }      

गोवर्धन वासी सांबरे लाल

गोवर्धन वासी सांबरे लाल तुम बिन रहयो ना जाय हो

बृजराज लडते लाड़ले

बंक चित्तै मुस्काय कै लाल, सुन्दर बदन दिखाय

लोचन तड़पे मीन ज्यौ लाल, पलछिन कल्प विहाय हो ।

सप्त सुरन वंधान सौं लाल, मोहन बैणु बजाय

सुरत सुहायी बांधके नैक, मधुरे मधुरे स्वर गाय हो ।

रसिक रसीली बोलनी लाल, गिर चढ गैया बुलाय

गंग बुलाई धूमरी नैक, ऊँची टेर सुनाय हो ।

दृष्टी परी जा दिवस ते लाल, तवते रूचे नही आन

रजनी नींद ना आवही मोहे, विसर्यो भोजन पान |

दर्शन को नैना तपै लाल, वचन सुनन को काम

मिलवे कौ हियरा तपै, मेरे जीवन प्राण ।

मन अभिलाषा है रही लाल, लगत नैन निमिष

इक टक देखू प्यारौ नागर नटवर भेष

पूर्ण शशी मुख देख के लाल, चित्त चौर्यौ वाही के

रूप सुधा रस पान के लाल, सादर चन्द्र चकोर ।

लोक लाज कुल वेद की लाल, छाडों सकल विवेक

कमल कली रवि ज्यौं पढै लाल, छण छण प्रीत विशेष हो ।

मन मत कोटिन वार ने लाल, देखी डगमग चाल

युवती जन मन फन्दना लाल, अम्बुज नयन विशाल।

यह रट लागी लाडले लाल, जैसे चातक मोर

प्रेम नीर बरसायके लाल, नव घन नन्द किशोर हो ।

कुँञ्ज भवन क्रीडा करे लाल, सुखनिद मदन गोपाल

हम श्रीवृन्दावन मालती लाल, तुम भोगी भ्रमण भोपाल हो।

युग युग अवचर राखिये लाल, यह सुख शैल निवास

श्रीगोवर्धन धन रूप पे, बलि जाय चर्तुभुज दास ।

महारास

भगवानपि ता रात्री: शरदोत्फुल्ल्मल्लिकाः।

वीक्ष्य रन्तूंं मनश्चके योगमायामुपाश्रितः ॥

हे वंशी मम हित करन बन्दौ तोय शिर नाय ।

आज हिय अभिालाष मम लावौ सवन बुलाय ॥

मोहन वृन्दावन क्रीडत, कुँञ्जबन्यौ यह भाय।

शरद निशा जगमग रही, मोहन बैणु बजाय ॥

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 122 }      

बाजै रे मुरलिया बाजै

बाजै रे मुरलिया बाजै अधर धेरै मोहन मुरली पर

होठ माया बिराजै । बाजै

हरे हरे बांश की वनी मुरलिया, मरम मरम को छुये अंगुरिया

चंचल चतुर अंगुरिया जिस पर, कनक मुदरिया साजै। बाजै…

उठ धायी ब्रज बधू श्रवण सुनि, सुनि भवन पति उन सब तजे ।

गोपी भयी चित्त काम आतुर, उलटि अभरन अंग सजे ॥

नन्द नन्दन चरण परसे, मुदित गोकुल नारिया |

आये सन्मुख भयी ठाडी शरद निशा उजयारिया ॥

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 123 }      

गोकुल में देखो वृन्दावन

गोकुल में देखो वृन्दावन मे देखो,

मुरली बाजै रे श्याम संग राधा नाचै रे

छम छम नाचै राधा रानी सुनके मीठी मुरलिया

श्याम छबि पै सब बलिहारी गोपी ग्वाल और गईया

सरर सरर बोलै पवन पुरबईया मेघा साजै रे ॥ श्याम संग…….

बंशी बट पे यमुना तट पे कान्हा रास रचाये

गोपी बनकर शंकर आये गोपेश्वर कहलाये

डमण्ड डमण्ड डमरू बाजे कान्हा की मुरली पर जग सारा नाचै रे॥ श्याम संग…..

चद्रकिरण सौ श्याम सलौना दोउ आँखे कजरारी

ठुमक ठुमक नाचै गोपिन के संग जग का पालनहारी

श्याम बिहारी संग राधा सकुमारी सी संग बिराजै रे ॥श्याम संग…….

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 124 }      

तेरी आंखिया है जादू भरी

तेरी आंखिया है जादू भरी बिहारी जी मै तो कब से खड़ी

सुनलो मेरे श्याम सलोना तुमने मुझ पर कर दिया टोना ।

बहै आखों से असुअन झड़ी ॥ बिहारी जी में…..

तुमसा ठाकुर और न पाया तुमही से मैनें नेह लगाया।

मै तो चरणौ आन पड़ी ॥ बिहारी जी में……

कृपा करो हरिदास के स्वमी बांके बिहारी अंर्तयामी ।

मेरी टूटे न भजन की लड़ी | बिहारी जी में…….

तुमसा और न कोई सुन्दर बांके बिहारी तुम करूणाकर ।

मेरी तुमसे ही अंखिया लड़ी ॥ बिहारी जी में…..

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 125 }      

मेरे बांके बिहारी पिया

मेरे बांके बिहारी पिया चुरा दिल मेरा लिया

आय हाय तूने ये क्या किया चुरा दिल मेरा लिया

मोहन तेरी सूरत प्यारी वृन्दावन के ओ बांके बिहारी

तेरी आंखियौ ने जादू किया

भक्ती में वो ऐसी खोई प्रेम दिवानी मीरा होई

उसने विष का भी प्याला पिया

श्री हरिदास के प्राणन प्यारे सूरदास के हो रखवारे

मेरे प्यारे तुझे दिल दिया

काहे तो संग प्रीत लगाई चैन गवाया और निदिया गवाई

याद कर कर के तड़पे जिया

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 126 }      

रास रच्यो है रास रच्यो है

रास रच्यो है रास रच्यो है यमुना किनारे श्याम रास रच्यो है

राधा नाचै कृष्णा नाचै नाचै गोपी संग

मन मेरौ बन गयो सखी री पावन वृन्दावन

सूरज नाचै चंदा नाचै नाचै तारा गण

मन मेरौ बन गयो सखी री पावन वृन्दावन

गंगा नाचै यमुना नाचै नाचै सरयू संग

मन मेरौ बन गयो सखी री पावन वृन्दावन

गंद्यर्व नाचै ऋषि मुनि नाचै नाचै यच्छगण

मन मेरौ बन गयो सखी री पावन वृन्दावन

ब्रह्मा नाचै शंकर नाचै नाचै देवगण

मन मेरौ बन गयो सखी री पावन वृन्दावन

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 127 }      

बांसुरी बजावे प्यारो

बांसुरी बजावे प्यारो नन्द लाला

रास रचामें संग में ब्रज वाला

कवित्त

गज़ब की बांसुरी बजती है वृन्दावन बसैया की

करूँ तारीफ मुरली की या मुरली धर कन्हैया की

जहां चलता था ना कुछ तीरो से कमानो से

बिजय नटवर की होती है वहां मुरली की तानो से

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 128 }      

छोड वृन्दा विपिन कुञ्ज यमुना

छोड वृन्दा विपिन कुञ्ज यमुना पुलिन श्याम मधुवन चले

मात यशुदा पिता नंद व्याकुल भये सब रोवे हमारे कन्हैया गये

छोड सबसे लगन प्राण जीवन हरण ! श्याम मधुवन चले…

क्रूर अक्रूर ब्रज चन्द्र कू ले गयो, मेरी भोरी किशोरी कू दुख दे गयो

अब करै कहा यतन जो मिलै नद नंदन ! श्याम मधुवन चले…

हाय मोहन बिना चैन कैसे परे कौन नवनीत माखन की चोरी करे

गैइया करती रुदन धूल छाई गगन! श्याम मधुवन चले……..

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 129 }      

कृष्ण लेते है ब्रज से बिदाई

कृष्ण लेते है ब्रज से बिदाई कि मैया मोहे याद न करे

धनुष यज्ञ की आयी है खवरिया जाना है मुझको मथुरा नगरिया

कोई कैसे सहे ये जुदाई/ कि मइया

ब्रज वासी सब रोय रहे है गाय बछडा भी रोय रहे है

कृष्ण सह ना सकै यह जुदाई | कि मइया……..

रथ को पकड़ के राधा रोए सखिया आकर रस्ता रोके

गोपी देती है रो रो दुहाई । कि मइया….

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 130 }      

श्री कृष्ण गोविन्द

श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी हे नाथ नारायण बासुदेवा

पित मात स्वमी सखा हमारे! हे नाथ नारायण बासुदेवा

वंदी ग्रह के तुम अवतारी कही जन्मे कही पले मुरारी

किसी के जाये किसी के कहाये है अद्भुद हर बात तिहारी

गोकुल में चमके मथुरा के तारे ! हे नाथ नारायण बासुदेवा….

अधर पे वंशी हृदय मै राधे वट गये दोनो में आधे आधे

हे राधा माधव हे भक्त बत्सल सदैव भक्तो के काम साधे वही

गये जहाँ गये पुकारे ! हे नाथ नारायण बासुदेवा……

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 131 }      

ऊधो मोहि वृज

ऊधो मोहि ब्रज विसरत नाहीं ।

हंससुता की सुन्दर कलरव उरु तरुवरकी छाहीं ॥

वे सुरभी वे बच्छ दोहनी खिरक दुहावन जाहीं ।

ग्वाल बाल सब करत कुलाहल नाचत दै गलवाहीं ॥

यह मथुरा कंचन की नगरी मनि-मुक्त जि हि माहीं ।

जबहिं सुरत आवत वा सुख की जिया उमगत सुध नाहीं।

अनगिन भाँति करी बहु लीला जसुदा – नंद निबाही ।

सूरदास प्रभु रहे मौन मह यह कह कह पछिताहीं ॥

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 132 }      

ऊथो मैड़या कू सुनैयो

ऊधो मैइया कू सुनैयो तेरो लाला दुःख पावै॥

कोऊ न मुख धोवै ताते जल, अचरा ना पोछ सम्हारै ।

माखन रोटी नाम न जानें,

कनुआ कह मोहि कोई न बुलावै ॥

बाबानन्द अंगुरियां गहि नित पायन चलन सिखावें ।

थको जान कनियां हसिं लेतौ,

धूरिपोछ हिय सौ लिपटावै ॥ ऊधो….

दूध पिवाय बड़ो हित करती, चुटिया गूंथ सिंहावै ।

नहाते बार गिरे जो मेरो,

सौसौ बार कुलदेव मनावै ॥ ऊधो…..

आवें गोपी दैन उल्हानौ, एक चित्त नहीं लावै ।

सो सुख उद्धव या मथुरा में,

जननी बिन को लाड़ लड़ावै ॥ ऊधो….

वन में भूखौ जान कन्हैया, करि करि छाक पठावै में ।

हाथ जोड़ विनती कह दीजो,

रिणियां तेरौ श्याम कहावै ॥ ऊधो….

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 133 }      

हम प्रेम दीवानी है

हम प्रेम दीवानी है वो प्रेम दीवाना

ऐ ऊधो हमें ज्ञान की पोथी ना पढ़ाना

तन मन जीवन श्याम का, और श्याम हमारा काम

रोम रोम में बस रहा, वो मतवाला श्याम

इस दिल में अब प्रेम का नही कोई ठिकाना। हम प्रेम…

ऊधो तुम असुअन कूं जो हरी सनमुख ले जाओं

पूछे हरी कुशल तो चरणो मैं दिया चणाओं

कहियो जी इस प्रेम का कुछ तो नज़राना। हम प्रेम…

प्रेम डोर से बध रहा, जीवन का संयोग

चरणन की पूजा करे, यही हमारा योग

कानो में रहे गूँजता, बंशी का तराना। हम प्रेम…

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 134 }      

पंक्षी ले जा रे सन्देश

पंक्षी ले जा रे सन्देश मेरे श्याम पिया के देश

चिट्ठी में सब कुछ लिख डाला रहा ना कुछ भी शेष

बिखर गये माला के मोती चली गयी आँखो की ज्योति

आंशू बीत गये आंखो के, रहे ना काले शेष| पंक्षी…

सूख गया सून्दर तन मेरा, दिल का दर्द सहा बहु तेरा

पल पल तेरी याद सतायें, कर जा रे उपदेश। पंक्षी…

रो रो कर लिखती मैं अर्जी, प्रीत निभा जा ओ वेदर्दी

मधुर प्रेम की चूनर ओंढी, धरा जोगिया भेष | पंक्षी…

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 135 }      

गोविन्द चले आओं

गोविन्द चले आओं गोपाल चले आओं

मेरे मुरलीधर माधव, नन्द लाल चले आओं

आंखौ में बसे हो तुम, धडकन में धडकते हो,

कुछ ऐसा करो मोहन, श्वासो में समा जाओं। गोविन्द…

एक शर्त जमाने से, प्रभु हमने लगा ली है

या बुला तुम या खुद ही चले आओं। गोविन्द…

तेरे दर्शन को मोहन, मेरे नैन तरसते है

है अर्ज मेरी मोहन अब और ना तरसाओं। गोविन्द…

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 136 }      

अपना चन्दा सा मुखडा

अपना चन्दा सा मुखडा दिखायजा रे, मोर मुकुट वारे घुघराली लट वारे

तो बिन प्रियतम चैन परै ना नैनौ से उलझाये नैना

ओ मेरी अखियन वीच समायजा ! मोर मुकुट वाले

वेर्ददी तोहे दर्द न आवे काहे जले पै नौन लगावै

हो आज प्रीत की रीत निभायजा ! मोर मुकुट वाले

बाँसुरी अधरन धर मुसकावै, घायल कर क्यों नैन चुरावै

हो लागा प्रीत का रोग मिटायजा ! मोर मुकुट वाले

काहे तो संग प्रीत लगाई निष्ठुर निकला तू हरजाई

आजा श्याम पिया आजा आयजा रे ! मोर मुकुट वाले

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 137 }      

तेरे बगैर सबरिया

तेरे बगैर सबरिया जिया नही जाये

तुम आके बांह पकड़ लो तो कोई बात बनें

न जानें कौन सी बांकी अदा तुम्हारी है

हजारौ लाखौ मिटे है ये ऐसी प्यारी है

कभी हमें भी मिटाओं तो कोई बात बनें | तेरे…. ।

मैं लाऊ फूल तुम्हारी पसंद के प्यारे

बनाऊ फूल के बंगले विराजो तुम तुम प्यारे

मुझे ये सेवा दिलाओ तो । तेरे….

बो यमुना जी का किनारा, बो कुञ्ज है प्यारे

वही पर हमको बसा लो तो कोई बात बनें । तेरे….

ये आठौ याम की सेवा करू तिहारी मैं

कह गोविन्द में गाऊ तुम्हे रिझाने को

तुम भी साथ में गाओं तो कोई बात बनें। तेरे….

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 138 }      

आओ सखी पाती सुनौ

आओ सखी पाती सुनौ यह जो लिखी वृज राज

योग करौ भूषण तजौ याहि लिखत न आयी लाज

आंखिरिया झीनी परी पंथ निहार

निहार जीवडिया छाले परे कृष्ण पुकार पुकार

र्निमोही नंद लाल है मोही दशरथ लाल

वे ढूढत वन वन फिरे इन त्यागी वृज वाल

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 139 }      

श्याम तन श्याम मन

श्याम तन श्याम मन, श्याम ही हमारौ धन

आठौ याम ऊधौ हमें श्याम ही सो काम है

श्याम हिय श्याम जिय श्याम विनु नाय पिय

अंधरे की सी लाकरी अधार श्याम नाम है

श्याम मति श्याम गति श्याम ही है प्राण पति

श्याम सुखदाई सौ भलाई सोभा धाम है

ऊधौ तुम भये वौरे पाती लैकें आये दौरे

योग कहा राखै यहां रोम रोम श्याम है !

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 140 }      

आओं मेरी सखियों मुझे

आओ मेरी संखियो मुझे मेंहदी लगादो

मेंहदी लगादो मुझे ऐसी सजा दो।

मुझे श्याम सुन्दर की दुल्हन बना दो ॥

सत्संग में मेरी बात चलाई,

सतगुरू ने मेरी कीन्हीं रे सगाई।

उनको बुलाके हथलेवा तो करा दो ॥ मुझे श्याम…..

ऐसी पहनूँ चूड़ी जो कबहुँ न टूटे,

ऐसा वरूँ दूल्हा जो कबहूँ न रूठे।

अटल सुहाग की बिंदिया लगा दो ॥ मुझे श्याम….

ऐसी ओढूं चुनरी जो रंग नाहीं छूटे

प्रीत का धागा कबहुँ ना टूटें |

आज मेरी मोतियों से मांग भरा दो ॥ मुझे श्याम…..

भक्ति का सुरमा मैं आंखौ में लगाऊँगी,

दुनियां से नाता तोड़ उनकी हो जाऊँगी ।

सतगुरू को बुलाके मेरे फेरे तो पड़वा दो ॥ मुझे श्याम….

बाँध के घुंघरू मैं उनको रिझाऊँगी,

लेके एकतारा मै श्याम श्याम गाऊँगी।

सतगुरू को बुलाके डोली तो उठवादो ॥ मुझे श्याम…..

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 141 }      

मेरे सरकार का दीदार

मेरे सरकार का दीदार वड़ा प्यारा है

कृष्ण मेरा प्यारा गोविन्दा वडा प्यारा है

तेरे नैना रसीले मोटे मोटे कटीले

दिल को छीन लिया तेरी प्यारी हसीने

तेरी अखियों में लगा कजरा वडा प्यारा है। कृष्ण…..

लटौ ने लूट लिया जिगर घायल ये किया

तेरी प्यारी अदा ने मुझे वेचैन किया

मेरे सीने मे तेरा दर्द वडा प्यारा है | कृष्ण …..

ओ मेरे श्याम पिया तेरे विन तरसे जिया

प्रेम तुमसे ही किया तूने क्या जादू किया

तेरी यादो में थिरके अंग मेरा सारा है। कृष्ण….

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 142 }      

मैंने मेहदी रचाई रे

मैंने मेंहदी रचाई रे कृष्ण नाम की।

मैने बिंदिया सजाई रे कृष्ण नाम की ॥

मेरी चुडियों पे कृष्ण मेरी चुनरी पे कृष्ण मैं

ने नथनी सजाई रे कृष्ण नाम की ॥

मेरे होठों पे कृष्ण, मेरे हृदय में कृष्ण।

मैने ज्योति जलाई रे कृष्ण नाम की ॥

मेरा प्रीतम है कृष्ण मेरा जीवन है कृष्ण ।

मैंन माला बनाई रे कृष्ण नाम की ॥

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 143 }      

तेरा किसने किया श्रृंगार

तेरा किसने किया श्रृंगार साँवरे,

ये लगे दुल्हा सा दिलदार साँवरे

मस्तक पर मलियागिर चंन्दन केसर तिलक लगाया

कानौ में मकराक्रति कुन्डल इत्र बहुत बरसाया

महकता रहे दरबार सांवरे ! तेरा किसने…….

बागौ से कलियां चुनचुन कर सुन्दर हार बनाया

रहे सलामत हाथ सदा वो जिसने तुम्हें सजाया

सजाता रहें हर वार सांवरे ! तेरा किसने…….

वोल कन्हैयां वोल तुझे में कौन सा भजन सुनाऊ

ऐसा कोई राग बता दे तू नाचै में गाऊ

नचाता रहू हर वार सांवरे ! तेरा किसने…

       { 144 }      

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

कजरारे मोटे मोटे तेरे नैन

बांके बिहारी कजरारे मोटे मोटे तेरे नैन, हाय नजर न लग जाये….

काजल की कोरै होय – 3, मेरा जिगर मरोरै होये-3

रंग रस में वोरै होय-3, में तो वरी रे कजरारे….

आखौ का काजल होय-3, मेरा जिगर है घायल होय-3

तेरा प्यार में पागल-3, कर डारी रे कजरारे…

तेरे मुकुट की लटकन होय – 3, तेरे अधरन की मुसकन – 3

ग्रीवा की मटकन-3, वलिहारी रे कजरारे……

तेरी प्रीत है टेढी होय – 3 तेरी रीत है तेडी – 3

तेरी जीत है टेढी में तो हारी रे कजरारे.. ……….

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 145 }      

दूल्हा बने सरकार जोडी

दूल्हा बने सरकार जोडी का जवाव नही

कुण्डन पुर की रूकमणी प्यारी, द्वारिका पुरी के नन्द लाल । जोडी…

गौर वरण की रूक्मणी रानी, सांवरे सलौने नन्द लाल । जोडी…

सीधी साधी रूक्मणी प्यारी, नटखट नंद कुमार । जोडी…

मिलकर भक्तो दरशन कर लो, इन दोंनों पे जाऊ बलिहार । जोडी…

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 146 }      

जडी की पगडी बांधे

जडी की पगडी बांधे सुन्दर आंखौ वाला

कितना सुन्दर लागे बिहार कितना लागे प्यारा

कानो में कुण्डल साजे सिर मोर मुकुट विराजे

सखियां पगली होती जब जब होटौ पै बंशी साजे

हे चन्दा ये सावँरा तारे है ग्वाल वाला । कितना…

लट घुघराले वाला तेरे कारे कारे गाल

सुन्दर श्याम सलोना तेरी टेडी – मेडी चाल

हवा में सर सर करता तेरा पिताम्बर मत वाला। कितना…

मुख पे माखन मलता तू वल घुटनो के चलता

देख यशोदा मात कौ देवौ का दिल भी जलता

माथे पे तिलक है सेहै आखो में काजल डाल। कितना…

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 147 }      

चौक पुरावो, माटी रगावो

चौक पुरावो, माटी रगावो, आज मोरे पिया घर आवेंगे

खबर सुनाऊ जो, खुशी ये बताओं जो, आज मेरे पिया घर आवेंगे

ऐरी सखी मंगल गावो री, धरती अम्बर सजावो री

उतरेगी आज पिय की सवारी,

हेरी कोई काजल लावो री, मोहे काला टीका लगावो री,

उनकी छबि से दिखू मैं तो प्यारी

लक्ष्मी जीवारो, नज़र उतारो

आज मोरे पिया घर आवेंगे । हेरी सखी…

रंगो से रंग मिले, नये नये ढंग खिले,

खुशी आज द्वारे मेरे डाले है डेरा

पीहू पीहू पपीहा रटे, कुहू कुहू कोयल जपे

आँगन आँगन है परियो ने घेरा

अनहद नाद बजाओं री सब मिल

आज मेरे पिया घर आवेंगे।

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 148 }      

मुझे अपनी दुल्हन वना ले

मुझे अपनी दुल्हन वनाले श्याम तेरी दिवानी हुई में

दिवानी में तेरी दीवानी – 2

तेरे लिये मैंन विदिया लगाई, तेरे लिये मेंने मांग भराई

तेरे लिये मेंने नथनी सजाई, अव हाथों में मेहदी रचादे, श्याम..

तुझे सौप दिया ये तन मन, तुम ही हो मेरे जीवन धन

विन तेरे सूना ये जीवन, अव आकर मुझे अपनाले, श्याम.

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 149 }      

देख लिया संसार

देख लिया संसार हमने देख लिया सब मतलव के यार हमने देख लिया

तन निरोग धन जेब में जव तक, मन से सेवा करोगे तव तक

मानेगा परिवार हमने देख लिया। देख…

जिस जिस का विश्वास किया है, उसने हमे निराश किया है

बनकर रिश्तेदार हमने देख लिया। देख…

कभी चोट लग जाये न तन को, सभी समझते है निर्धन को

गिरती हुई दीवार हमने देख लिया । देख…

प्रतिभा का कोई मोल नहीं है, सफल सिद्ध अनमोल वही है

जिसका प्रवल प्रचार हमने देख लिया। देख…

सरल संत का मूल्य ना आके, कुटिलों के दरवाजे झांके

हो जाये दीदार हमने देख लिया। देख…

सन्तो का उपदेश यही है, महामंत्र राजेश यही है

हरी सुमिरन है सार हमने देख लिया। देख…

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

       { 150 }      

अरे द्वार पालो

देखो देखो ये गरीवी ये गरीवी का हाल, कृष्ण के दर पे विश्वास लेके आया है

मेरे वचपन का यार है मेरा श्याम यही सोचकर में आस करके आया हूँ ॥

अरे द्वारपालो कन्हैया से कहदो, के दर पे सुदामा गरीब आ गया है

भटकते भटकते न जाने कहाँ से तुम्हारे महल के करीब आ गया है

न सिर पै है पगडी न तन पै है जामा, वता दो कन्हैयां को नाम है सुदामा

एक वार मोहन से जाकर के कह दो कि मिलने सखा वदनसीव आ गया है…

सुनते ही दौडे चले आये मोहन, लगाया गले से सुदामा को मोहन

हुआ रूकमणी को बहुत ही अचम्भा ये मेहमान कैसा अजीव आ गया है……

वरावर में अपने सुदामा विठाये, चरण आंसूओं से श्याम ने धुलाये

न घवराओं प्यारे जरा तुम सुदामा खुशी का समा तेरे करीव आ गया है……..

hindi bhajans popular हिंदी भजन संग्रह लिरिक्स

यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने मित्रों के साथ भी साझा करें |

Leave a Comment