jug jug jeeve lyrics जुग जुग जीवै री यशोदा मैया
बधाई – 7
जुग जुग जीवै री यशोदा मैया तेरौ ललना ।
बड़ भागिनि तू मात यशोदा ऐसौ सुत तैने जायो,
पूरण ब्रह्म जगत को स्वामी सो तैने गोद खिलायो,
ताकू डारि झुलावै पलना-तेरो…..
धन्य घड़ी जब होय यशोदा मैया कहकर वोलै,
नूपुर बांधि दोउ चरणन में घुटुवन-घुटुवन डोलै,
पकरै बाबा की उंगरिया-तेरी…..
आशा लेकर बड़ी दूर से दर्शन करबे आयौ,
मेरो इष्ट जगत कौ स्वमी तैने गोद खिलायौ,
याके दरश बिना मोहि कल ना – तेरो …..
जो मांगे सो लेजा बाबा भोजन तोय कराऊ
तेरो भेष देखि डरपेगौ लाला नांहि दिखाऊ,
मेरो छोटो सो ललनवां- सोवे पलना-जुग…..
माया काल डरे जाके डर भक्तन कौ हितकारी,
अपने लाल कौ मरम न जाने तू भोरी महतारी,
जग में नांही याकी तुलना – तेरो …
www.bhagwatkathanak.in // www.kathahindi.com