कृष्ण भगवान की सुंदर आरती – आरती कृष्ण कन्हैया की Krishna Arti lyrics

कृष्ण भगवान की सुंदर आरती – आरती कृष्ण कन्हैया की Krishna Arti lyrics

*कृष्ण भगवान की सुंदर आरती -*

आरती कृष्ण कन्हैया की
अधर धर बंशी बजैया की ।।

जन्म प्रभु यादव कुल धारे
कंस से राक्षस संहारे
पूतना प्राण हरैया की
अधर धर बंशी बजैया की ।।

लूटकर दही माखन खायो
सबहि गोपिन के मन भायो
निधिवन में रास रचैया की
अधर धर बंशी बजैया की ।।

चरावत गाय नन्द के लाल
संग में खेल रहे सब ग्वाल
कालिया नाग नथैया की
अधर धर बंशी बजैया की ।।

गावे सब वेद – मंत्र उच्चारि
आरती करें सकल नर नारि
श्री बलदाऊ जी के भैया की
अधर धर बंशी बजैया की ।।

विराजो राधा – पति गोपाल
भक्त आर्यन ‘को करो निहाल
मात यसुदा के छैया की
अधर धर बंशी बजैया की ।।

कृष्ण भगवान की सुंदर आरती – आरती कृष्ण कन्हैया की Krishna Arti lyrics

*रचयिता -*
भागवत प्रवक्ता व हिन्दी रचनाकार
*आर्यपुत्र आर्यन जी महाराज*
फोन – 9720299285

यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने मित्रों के साथ भी साझा करें |

Leave a Comment