panchi leja re sandesh पंक्षी ले जा रे सन्देश
पंक्षी ले जा रे सन्देश
पंक्षी ले जा रे सन्देश मेरे श्याम पिया के देश
चिट्ठी में सब कुछ लिख डाला रहा ना कुछ भी शेष
बिखर गये माला के मोती चली गयी आँखो की ज्योति
आंशू बीत गये आंखो के, रहे ना काले शेष| पंक्षी…
सूख गया सून्दर तन मेरा, दिल का दर्द सहा बहु तेरा
पल पल तेरी याद सतायें, कर जा रे उपदेश। पंक्षी…
रो रो कर लिखती मैं अर्जी, प्रीत निभा जा ओ वेदर्दी
मधुर प्रेम की चूनर ओंढी, धरा जोगिया भेष | पंक्षी…
www.bhagwatkathanak.in // www.kathahindi.com